Friday, December 18, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- संत घासीदास बाबा

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ ।
विषय-छत्तीसगढ़ के संत ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-"संत घासीदास बाबा "
====:::::::::::::::::::::::::::::======

   ●••||संत घासीदास बाबा ||••●

छत्तीसगढ़ के सतनाम संत -
गुरु घासीदास जी,
गिरौद्पूरी है,जिनका धाम ।

बाबा सत्य के हैं पुजारी--
सतनाम पंथ के निर्माणक,
सतनामी समाज के उध्दारक,
मानवतावाद के संवाहक ।

मनखे मनखे एक बरोबर है,
ऐसा पाठ,समाज को समझाया ।

पशु बलि व कुप्रथाओं को,
मिटाने अपना जीवन मिटाया ।

मूर्ती पूजा का विरोध किया,
सतनाम का अलख जगाई,
जैतखाम का,दीप प्रज्वलित कराया ।

गिरौद्पूरी बना है,विश्व धाम,
सतनामी समाज के लिए,
तीर्थस्थल व पवित्रता का दर्शन,
करवाया और ऊँचा स्थान दिलाया ।
=====÷÷÷÷÷÷÷÷÷======
व्याख्या--उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि संत के रूप में सतनामी समाज को एक मुकाम हासिल करने के लिए सर्वस्य लुटाया ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...