जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-मेरे लिए वर्ष 2020 के मायने।
विधा-आलेख
हर साल की तरह 2020 भी जाने कितने उम्मीदों को लेकर आया ।साहित्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्कर्ष का वर्ष रहा।काव्य सांसद मेरे लिए बहुत ही अच्छा माध्यम
साबित हुआ अभिव्यक्ति के लिए ।मेरी काव्य संग्रह *अंशु* का
प्रकाशन *प्राज जी* के सहयोग से हुआ,जो मेरा सपना था।
*करोना काल* काफी संघर्ष पूर्ण था।घरेलु हिंसा की शिकार हुई,एक महीने 4 अगस्त से 4 सितम्बर दोनों बच्चों के साथ भाई के पास रही । स्त्री कितना भी पढ़ ले,ससुराल में उसका दर्जा दोयम दर्जे का ही है ।
आत्म विश्वास प्रबल हुआ।स्कूल में वह छात्रा टाॅपर बनी,जिसे माता- पिता पढा़ना नहीं चाहते थे । अब वह काॅलेज में पढ़ रही है ।मैंने कहा था ,दिखा दो कि तुम क्या हो? 20 में12 बच्चे प्रथम व 08 द्वितीय श्रेणी से 12वीं में उत्तीर्ण हुए व 5 साल से साइंस का परिणाम 100% रहा।
मेरी नन्हीं बिटिया का केन्द्रीय विद्यालय में चयन हुआ।
खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ आईना दिखा गया यह वर्ष2020।
मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
No comments:
Post a Comment