Friday, December 4, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर कुम्हार की रचना- दृष्टिकोण

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार ( छ. ग. )
विषय - दृष्टिकोण
शीर्षक - दृष्टिकोण
विधा - छंद मुक्त कविता
******************************
            //  दृष्टिकोण  //

केवल आँख से ही नहीं ,
मन , बुद्धि , विचार , मान्यता और भावना से
बनती है दृष्टि व दृष्टिकोण 
जो कि
परिवार , समाज एवं धर्म की
मर्यादा है , सार्थकता है ।
एक लड़की या महिला
किसी की
 बहू , पत्नी , सहेली , चाची , मामी , बुआ
आदि अनेक रिश्ते होते हैं
स्वस्थ दृष्टिकोण की वजह से ।
इसी प्रकार 
एक सोने की अंगूठी 
ग्राहक , सुनार , चोर एवं नन्हे बालक की दृष्टिकोण में
सर्वथा भिन्न अनुभव होगा ।
अर्थात्
यह दृश्यमान जगत 
आधारित है
दृष्टिकोण पर ।
जैसे
 दुर्योधन को सभी नगरवासी
दुर्जन प्रतीत होते थे 
और युधिष्ठिर को 
सज्जन लगते थे
वे ही लोग । 
यह सब अन्तर है
दृष्टिकोण का ।
इसीलिए दृष्टिकोण को
श्रेष्ठ और महान बनाना होगा ,
तभी बन पाएँगे हम भी
श्रेष्ठ और महान ।
दृष्टिकोण की
बलिहारी है ।
दृष्टिकोण को बदलिए ,
जीवन को सँवारिये ।

        ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...