Friday, December 18, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना- छत्तीसगढ़ के संत बाबा घासीदास

रचयिता-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक- छग के संत  बाबा    घासीदास

मंहगूदास के आंखों के तारे थे,
अमरौतिन के   राज दुलारे थे|

गिरौदपुरी  के महान संत  थे,
घासीदास नाम से मशहूर हुए|

सामाजिक चेतना के चहेता थे,
सांस्कृतिक क्रांति के प्रणेता थे|

सतनाम धर्म के संस्थापक थे,
वर्णभेद ,व्यसन मुक्ति ध्येय था|


मानव -मानव एक समान कहा,
पशु बलि का अंत कर दिखाया|

सदा सत्य सात्विक जीवन था,
छग का महान संत कहलाया||

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...