नाम- सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
जिला- महासमुन्द(छत्तीसगढ़)
शीर्षक :- शरद ऋतु
शरद ऋतु के आगमन संग।
घांस पूस पत्ते झाड़ियों में।
रजत वर्ण ऊन की चादर ओढ़े।
दिखते खेत खलिहान बाड़ियों में।
रात सुहानी है,होती ओस की बौछार।
दीपोत्सव संग होते अनेकों त्यौहार।
मन उपवन शांत पर थोड़ा चंचल भी।
शीत ऋतु संग धरा का हुआ श्रृंगार।
अल सुबह घनघोर कोहरा छाया है।
नवरूप के संग विविध सुमन भाया है।
कड़कड़ाती ठंड में आती सुहानी बयार।
कंबल,रजाई की बारी,शीत ऋतु आया है।
*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652
9644035652
No comments:
Post a Comment