Thursday, December 3, 2020

रायगढ़ से उर्मिला सिदार की रचना- योग्यता

रचनाकार -उर्मिला सिदार
 ग्राम -बुलाँकी
जिला -रायगढ़ (छत्तीसगढ़ )
विधा-कविता 
विषय -"योग्यता "
दिनांक 3/12/2020
***********************

          *योग्यता*

मानव क्षमता समान है ,
पात्रता क्षमता में है अंतर ।
जो जितना अध्ययन करता ,
उसी का जिंदगी आनंद।

विचारों से व्यवहार आता,
तत्पश्चात आता है कार्य ।
कार्य व्यवहार नेक होने से ,
बढ़ते हैं योग्यता पात्रता।

योग्य मानव उसे कहते हैं ,
जो संबंधों को पहचाने ।
दायित्व कर्तव्य निर्वहन कर 
जो मूल्यों के साथ जीए।

यत्न से योग्यता बढ़ता ,
योग्यता से मिले सम्मान ।
सम्मान से खुशी मिले ,
सुनो सकल जहान।

योग्यता अपना बढ़ाइए ,
पात्रता अनुरूप मिले ज्ञान ।
ज्ञान की रोशनी में जीवन चले,
योग्यता बढे़ सकल जहांन।
*************************

 उर्मिला सिदार रायगढ़ छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...