Saturday, December 26, 2020

बिलासपुर से सावित्री यादव "सावि" की रचना- वर्ष २०२०

विषय-मेरे लिए 2020 के मायने
रचनाकर-सावित्री यादव"सावि"
बिलासपुर छ.ग.


शीर्षक-2020 का साल हकीकत बता गया

ईश्वर की ही सत्ता एक मात्र सत्य हैं |
ये समझ गया |
2020 का साल हकीकत बता गया |

समय का न इंतजार करो ये बता गया |
सब ईश्वर के हाथ हैं ये दिखा गया |

मेरी कलम को एक दिशा दे गया |
साहित्य के पावन मंच में मुझे जोड़  गया |

दुख -सुख में हिम्मत न हारना ये सीखा गया |
धैर्य ही सब कुछ देता हैं ये कह गया |

अपने परिवार को अहमियत देना जरूरी हो गया |
स्वास्थ और जीवन महत्वपूर्ण हो गया |

 मानव को  उसकी हद बता गया |
मेरी सत्ता मेरी मर्जी ये कर गया

ईश्वर अपनी उपस्थिति  दिखा गए |
2020 का ये साल हकीकत बता गया |

 रचनाकर -सावित्री यादव "सावि"
 बिलासपुर छ.ग.

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...