Wednesday, December 23, 2020

कांकेर से मीराआर्ची चौहान की रचना- प्रौद्योगिकी और कविता

रचयिता-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-प्रौद्योगिकी और कविता
विधा-कविता (मुक्त  छंद)

विज्ञान की तरक्की संग
कविता भी दौड़ पड़ी है,
द्रुत गति से साहित्य में ।

कभी,फेसबुक तो कभी
वाट्स एप्प पर भावनाएं
उकेरी जाती है फटाफट।

संचार क्रांति ने शिक्षा और
साहित्य को नव जीवन ही
दिया है  नव प्रौद्योगिकी से।

आओ गढ़ दें ऐसा साहित्य
उगा दें  नव सूरज और चांँद
प्रौद्योगिकी के आकाश में ।

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
----------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...