जिला - बलौदाबाजार ( छ. ग. )
विषय - सूर्य की किरणें
शीर्षक - सूर्य की किरणें
विधा - छंद मुक्त कविता
******************************
// सूर्य की किरणें //
सूर्य की किरणें प्रकाश का पुंज है ।
सूर्य की किरणें ज्ञान का निकुंज है ।।
सूर्य की किरणें आशा का दीप है ।
सूर्य की किरणें जीवन का संगीत है ।।
सूर्य की किरणें भगाती अँधेरा है ।
सूर्य की किरणें लाती सबेरा है ।।
सूर्य की किरणें अमावस की दीवाली है ।
सूर्य की किरणें सावन की हरियाली है ।।
सूर्य की किरणें उजाला और ज्वाला है ।
सूर्य की किरणें भूख का निवाला है ।।
सूर्य की किरणें साँसों की हिलोर है ।
सूर्य की किरणें जीवन की डोर है ।।
सूर्य की किरणें ऊर्जा का स्रोत है ।
सूर्य की किरणें जगत का उद्योग है ।।
सूर्य की किरणें कमल की मुस्कान है ।
सूर्य की किरणें बादल का भी कारण है ।।
सूर्य की किरणें सूर्यमुखी का प्यार है ।
सूर्य की किरणें धरती का श्रृंगार है ।।
सूर्य की किरणें चंदा की चाँदनी है ।
सूर्य की किरणें मौसम की सुहानी है ।।
सूर्य की किरणें देती है आरोग्यता ।
सूर्य की किरणें उत्साह और पसन्नता ।।
सूर्य की किरणें जीवन का जागरण है ।
सूर्य की किरणें तेजपुंज नयन है ।।
सूर्य की किरणें सृष्टि की हलचल है ।
सूर्य की किरणें आज और कल है ।।
सूर्य की किरणें एक दैवी सम्पत्ति है ।
सूर्य की किरणें समदृष्टि रखती है ।।
सूर्य की किरणें दिव्यता की खान है ।
सूर्य की किरणें ईश्वरीय वरदान है ।।
---#---#---#---
No comments:
Post a Comment