ग्राम - बुलाकी
जिला - रायगढ़ छत्तीसगढ़
विधा - कविता
विषय - सफल इंसान
*************************
सफल इंसान
सफल इंसान उसे कहते हैं,
जो अनुभव की रोशनी में जीते हैं।
सुविचार कर कार्य व्यवहार कर,
समाजिक हो जीते हैं।
न्याय पूर्वक संतुष्टि के साथ,
वह परिवार में खुशी से जीते हैं।
धर्म की सफलता की अपेक्षा में,
व्यवस्था में भागीदारी करते हैं।
शिक्षा संस्कार से समझ लेकर,
शरीर स्वस्थता पर ध्यान देते हैं।
स्वस्थ शरीर से श्रम कर वह,
उत्पादन से समृद्धि पाते हैं।
आवर्तनशील उत्पादन कर वह,
मिट्टी की उर्वरा बढाते हैं।
वातावरण पर ध्यान रख वह,
शुद्ध जैविक कृषि अपनाते हैं।
लाभ हानि मुक्त विनिमय कर,
उत्पाद को सुरक्षित रखते हैं।
वस्तु की सदुपयोग कर वह,
आवश्यकता को पहचानते हैं।
सफल इंसान उसे कहते हैं,
जो चार आयामों में जीते हैं।
अनुभव,विचार,कार्य, व्यवहार कर,
सफलता के साथ जीते हैं।
*************************
उर्मिला सिदार
रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment