स्थान- दुर्ग (छ.ग.)
विधा - मुक्त
विषय- सफलता
शीर्षक -
*जीवन की सफलता*
परीक्षा में उत्तीर्ण होना,
अच्छे अंको से प्रथम आना,
सबको पीछे छोड़कर
आगे बढ़ जाना,
मंजिल तक पहुंचना,
स्वयं के लिये उपलब्धि
हासिल कर लेना,
यही सफल जीवन नहीं,
हार-जीत
उतार-चढ़ाव
सुख-दुख
हर माहौल में
मुस्कुराना
आत्मविश्वास
से जीवन बिताना
दूसरों के काम आना
या
उनकी खुशियों के लिए
कभी हार भी जाना,
लोंगों के चेहरे में मीठी
सी मुस्कान देना,
यही जीवन का मूल-मंत्र
यही है सच्ची सफलता ।।
......................................
No comments:
Post a Comment