ग्राम -बुलाँकी
जिला -रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
विधा- कविता
विषय - दीपावली
*************************
*दीपावली*
आया है दीपावली का ,
रंगोली का त्यौहार।
लाया है खुशियाँ ,
दीपावली का बहार।
धरा की समृद्धि ,
आसमा का प्यार,
माता की ममता,
पिता की दुलार।
न्याय की खुशबू ,
संबंधों का बहार।
फैलें जग सारा ,
मानवीय व्यवहार।
फूलों जैसी मुस्कुराहट,
खुशबू से भरा प्यार ।
मुबारक हो आप सबको ,
दीपावली का त्यौहार।
फुलझड़ी की लड़ियांँ,
दीपों का संसार।
दीपावली पर्व शुभ हो,
हर घर द्वार ।
मिठाई की सुगंध,
रंगोंली की छवि।
सभी घर प्रकाशित हो,
सुकून की रवि ।
खुश रहे खुशियांँ बांँटे ,
इस परिवर्तन संसार में।
सुख शांति उदय हो ,
हर घर परिवार में।
अंधकार में दीप जले ,
आत्मा में जले ज्ञान।
ज्ञान प्रकाश से मुक्ति मिले,
जब ज्ञान पर जाए ध्यान।
परिवार की खुशियांँ,
अपनों का प्यार।
सर्व शुभ हो,
दीपावली का त्यौहार।
***********************
उर्मिला सिदार रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment