पता ---------कसडोल , छत्तीसगढ़
विषय ------ दीपावली
शीर्षक ---- दीपावली और कोरोना ...
----------------------------------------------------------------
सब मिलकर खुशियां मनाएं !
घर - आंगन को रंगों से सजाएं !
दीप पर्व में ऐसा दीप जलाएं !
कोरोना को यहां से दूर भगाएं !
घर - घर में हो खुशहाली !
नाई , धोबी हो या माली !
सबके चेहरे में मुस्कान बांटे ,
सब मिलकर मनाएं दीवाली !
नव वस्त्र धारण करें , मंगल कामना लिये !
हर देहरी में जलाएं , शुभकामना दीये !
तम का नाश हो , हर तरफ प्रकाश हो ,
न हो अंधेरा , कोई ठौर - कोई ठीये !
त्यौहार में बस इतना ध्यान रहे !
सोशल डिस्टेंसिंग का भान रहे !
याद रहे कोरोना आसपास ही है ,
मास्क हर चेहरे की पहचान रहे !
खुद रहे सुरक्षित , औरों को भी बचाएं !
दीप पर्व में , ऐसा दीप जलाएं !
कोरोना को , यहां से दूर भगाएं !
No comments:
Post a Comment