Saturday, November 14, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- दीपावली

नाम---गिरधारी लाल चौहान
स्थान-नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला- जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़
विधा-कविता
विषय-- दीपावली
शीर्षक-दीपावली के दीप

दीपावली के दीप, तुम घर-घर जलना ।
मिटा अंधकार,सजाना सभी का सपना ।

तुमसे है सब की आशा,न  हो अधूरा अभिलाषा ।
सभी लोग हैं एक समान, कोई बनने न पाए तमाशा ।
विनय है जगमग कर देना,हर घर का अंगना ।

खुशियां तुम लेकर आते,धन ,धान्य,  समृद्धि ।
तुम्हारा आना सबके  सुखों में,कर जाता है वृद्धि ।
इसलिए लोग तुम्हारे करते, खूब पूजा वंदना ।

तुम्हारे कारण खरीददारी का, दुनियां में प्रचलन है ।
सोना, चांदी ,जेवरात, वाहन खरीदते, यहां जन जन है ।
बांटते आपस में बधाई,खुश रहो मंगल रहो लोगों का कहना 

घर- घर बनती मिठाईयां,घर- घर फूटते जोरदार पटाखे ।
बम ,सुरसुरी, अनार जलाकर, उत्सव तुम्हारा मनाते ।
तुमसे हर्ष मय लगता जीवन, ऐसे ही हरदम रखना ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...