Saturday, November 14, 2020

राजनांदगांव से पद्मा साहू "पर्वणी" की रचना- दीपावली

रचनाकार,, श्रीमती पद्मा साहू "पर्वणी" खैरागढ़
जिला,,राजनांदगांव ( छ,ग,  )
विषय,,,दीपावली
विधा,,कविता
              दीप पर्व दीवाली

दीपों की आवली है, पवित्र त्योहार दीवाली ।
जगमग करती सबके घर, लाती है खुशहाली ।
न रहे किसी गरीब का, नैन नम न हो उदासी।
मांँ लक्ष्मी कृपा करना,न रहे किसी दीन का दामन खाली।

रोशन करें हर आंँगन हम, मिट्टी के दीये जलाकर।
सब मिल सद्भावना लाएंँ, दिलों से दुर्भावना मिटाकर।
दीप जला भावों का,कर्म वीरों को नमन करें।
सीमा पर वीरों को करें नमन, आशा दीप जलाकर।

दूसरों के घर रोशन करते, रह जाते हैं जिनके घर विराग ।
खरीद इनके अनमोल वस्तु,आओ जलाएंँ नेह चिराग।
पावन पर्व दीवाली यह, लाये स्वास्थ्य और समृद्धि ।
प्रेम पुष्प खिले *पर्वणी* अंतरमन, स्नेह लिए पराग। 
पद्मा साहू "पर्वणी"
खैरागढ़ छत्तीगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...