स्थान-बनाई तमनार, रायगढ़
विधा- कविता
शीर्षक -"उपमहाद्वीप -भारत"
******************
सागर से कटे-कटे
भू-भाग बड़े-बड़े
जल से सटे-सटे
कहलाये महाद्वीप
सागर सात मिल
धरा को लपेटे
भू-खण्डों में बांटे
सात नाम जिनके
एशिया, अफ्रीका,
अमेरिका, यूरोप,
आस्ट्रेलिया और
अंटार्कटिका कहते
दक्षिण एशिया बसे
भारत देश मेरा
प्रकृति पर इसकी
एशिया से है भिन्नता
सबसे अलग और
सबसे है जुदा
हिस्सा महाद्वीप बन
उपमहाद्वीप कहलाता ।
No comments:
Post a Comment