Wednesday, November 11, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- महाद्वीप

रचनाकार-एच-एस-अरमो,अरमान ।
निवास-बैरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
विधा-कविता मुक्त ।
शीर्षक- महाद्वीप ।
==========÷÷÷÷÷÷======

○○●●|| महाद्वीप ||●●○○
                *********
सत खण्ड धरती---
सात समंदर व महाद्वीप,
प्रकृति के सशक्त प्रतिमान हैं ।

इक भारत उसमें--
प्रायद्वीप का भूभाग है,
तीन मौसम,तिरंगा झण्डा,
है,इसकी खूबसूरत शान है ।

ओलंपिक खेलों के---
झण्डे में,अंकित छल्ले ही,
महाद्वीप का,प्रतिनिधित्व और 
इसकी पहचान है ।

हर महाद्वीप की पहचान--
उसकी भौगोलिक स्थिति,
जनसँख्या,रहन-सहन भी,
एक दूसरे से,अलग करती है ।

बस दुनिया को जोड़ रखा है--
कई संगठन व संस्थाओं ने,
विषय-वस्तु व उद्देश्य से ही,
आपस में,एक दूसरे को,
यही बुनियादी तौर पर सच है ।

रियासत-सियासत ने--
जाति-धर्म व वर्चस्व की भूख ने,
महाद्वीपीय हलचल पैदा कर दिया है,
कभी विकास व कभी विनाश,
के साये ,हमेशा मंडराते रहते हैं ।

सारी दुनिया को,अपनी मुठ्ठी में,
कैद कर लिया है--
विज्ञान के चमत्कार व संचार क्रांति ने,
धरती व गगन पर भी,हक अपना,
जता रहे हैं और मानवों को,
संशयों से,भयभीत कर रहे हैं ।

आओ सारे महाद्वीप में--
अमनों शांति व भाईचारे का भाव रहे,
ऐसा इक प्रयास,ऐसा करम करें,
इस संदेश को,पूरी दुनिया में फैलायें ।
======$$$$$$$========
व्याख्या---उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि मानव जाति के लिए महाद्वीपीय शांति का पैगाम लेकर आया है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...