Tuesday, November 24, 2020

कांकेर से मीराआर्ची चौहान की रचना- छोटा शहर

रचनाकार-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-छोटा शहर- कांकेर
विधा-कविता (मुक्त छंद)

मेरा शहर, छोटा शहर,
हर जरुरत की चीजें
मिल जाती आसानी से।
अमन, चैन ,भाई चारे 
अौर अपनत्व से भरा है,
  ये है तालाबों का शहर।।

आवागमन की रफ्तार है,
तेज चलते वाहन यहाँ।
धूल- धूसरित सड़कों वाला 
 है ये हादसों का शहर।
भालू घूमते हर रात यहाँ,
डर भरे सितारों का शहर।।

कत्थई पत्थरों वाले कई,
पहाड़ और पेड़ सघन।
नदी और झरनों के भरा,
कल-कल और झर-झर।
मधुर संगीत का शहर,
कांकेर मेरा छोटा शहर।।

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
__,__,,,______________

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...