Thursday, November 5, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- लहरें

नाम---गिरधारी लाल चौहान
स्थान---नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला -जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़
विधा-कविता मुक्त
विषय-लहरें
शीर्षक-लहरें खुद को बना डालो

देखो लहरों को उठते हुए ,वैसी मन बसा डालो।
किसे बनाती किसे मिटाती,वैसी कर्म बना डालो ।

जब सागर से उठती है, मोती बाहर आते है ।
जिस मानव को मिलता,उसका ही गुण गाते हैं ।
समाज है सब कुछ अपना,ऐसा धर्म चला डालो ।

लहरों में जब होती प्रदूषण, सागर पी जाती है ।
शुद्ध जल मिलता लोगों को, जीवन बचाती है ।
अपना जीवन डूबे तो डूबे ,दुसरों का बचा डालो ।

लहरें तट पर आती है,तट को बदल जाती है ।
बदल जाती वहां का जीवन, जो सबको भाती है ।
लहलहा उठती हैं फसल,ऐसा ढंग खुद में बसा डालो ।

लहरों की सिर्फ आवाजें मत सुनो,उनकी दिशाएं मत देखो ।
किस्से कहानियों में कुछ नहीं, बस वर्तमान को सोचो ।
लहरों की तरह चलना सीखो,जो राह रोके मिटा डालो ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...