Wednesday, November 25, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- साहित्यकार नंद किशोर प्रधान

नाम---गिरधारी लाल चौहान
स्थान-नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला ----जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़
विधा----स्वैच्छिक
विषय----प्रेरणास्त्रोत : एक साहित्यकार
शीर्षक---- नंद किशोर प्रधान


साहित्य , संगीत, एवं कला के प्रति रुचि रखने वाले  आदरणीय नंदकिशोर प्रधान जी से मुझे प्रेरणा प्राप्त हुआ ।
इसकी शुरुआत उनको मेरे बारे में  कहीं से ये जानकारी मिल गया था कि मैं भी कविता लिखता हूं कविता में रुचि है संगीत में रुचि है। अचानक उनसे मुलाकात हो गई फिर इस बारे में चर्चा निकल गया मैं धीरे से उनको बोला हां सर जी मैं भी कुछ सीखने का प्रयास कर रहा हूं ,वो बोले हमारे सक्ती में कविता, संगीत से रुचि रखने वालों का मंच है काफी वर्षों से सांस्कृतिक विकास मंच के नाम से संचालित है समय-समय पर विशेष पर्वों में बैठक गोष्ठी आयोजन होता है इस मंच से बहुत से साहित्य कार संगीत वाले जुड़े हुए हैं, जिनमें आदरणीय एल.आर.जायसवाल जी, सेवा निवृत्त व्याख्याता है इनका व्यंग्य तरंग नामक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है आर एन जायसवाल भी है उनकी भी कविता में रुचि है।नंद किशोर प्रधान जी के सह संपादन में सांस्कृतिक विकास मंच  द्वारा काव्य संग्रह प्रदीपिका प्रथम पुष्प 2015में प्रकाशित हुआ।
       इनका जन्म 5जून1954को राजापारा वार्ड नं 3सक्ति जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ में हुआ है ।इनकी शिक्षा एम.ए.एवं बी.एड.थे ।
इन्होंने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर सक्ति में भ भी अपनी सेवाएं दे चुके है ।
 उस समय मैं भी विकास खंड राजीव गांधी शिक्षा मिशन में विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक के रुप में सक्ति जिला जांजगीर-चांपा में मैं भी पदस्थ था । काफी उनसे सीखने को मिला वर्तमान में हमारे बीच नहीं हैं ।उनका मार्गदर्शन मेरे लिए हमेशा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...