जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - दीपावली
विधा - छंद मुक्त कविता
शीर्षक - शुभ दीपावली
**************************
// शुभ दीपावली //
शु - शुष्क जीवन में आनन्द रस ,
छलकाती पर्वोत्सव ।
पर्वों का पुंज दीपावली ,
सत्य सनातन गौरव ।।
भ - भक्ति-भाव से धनतेरस में ,
धन्वन्तरि यमराज का पूजन ।
नरक चतुर्दशी की महिमा भारी ,
यह आध्यात्मिक पर्व पुरातन ।।
दी - दीप जले नव प्रकाश फैले ,
दूर हटे तम दुर्गुण - दोष ।
लक्ष्मी - गणेश की पूजा करके ,
खुशी मनाते सारे लोग ।।
पा - पावन दिवस है प्रेरणादायी ,
समृद्धि वैभव स्वच्छता ।
खाते और खिलाते मिठाई ,
देते बधाई सारी जनता ।।
व - वन से लौटे राम इसी दिन ,
अवधपुरी में स्वागत भारी ।
तोरण वंदनवार सजावट ,
मंगलगान करे नर - नारी ।।
ली - लीजिये अब आगामी दिवस ,
अन्नकूट पूजा गोवर्धन ।
भाई दूज यम द्वितीया भी ,
दीपावली का पर्व सुमन ।।
---#---#---#---
No comments:
Post a Comment