Thursday, November 19, 2020

कांकेर से मीराआर्ची चौहान की रचना- सफलता

रचयिता-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-सफलता
विधा-कविता (मुक्त छंद)

असफलता महज एक बाधा
 दौड़ थी,
तुम राह से हटते हटते गये और
चुकते गये ।

असफलता से अ को अाज ही
हटाना है ,
मेहनत के  हथौड़ी और छैनी से
ठोक कर।

मेहनत के शिलालेखों पर लिखा
जाए नाम,
आओ आज से ही करें कुछ नया
ऐसा काम।

हौसले का लिबास पहन उठा लें
लक्षित पहाड़,
फिर लगेगा उम्मीद से अधिक 
पाया हूँ मैं ।

सफलता उनके कदम चूमती है
एक दिन,
जो बाधाओं को अपना  पतवार
बनाते हैं ।

गिरते हैं सहसवार ही मैदान-ए
जंग में,
उठ झट दौड़ मंजिल को सहसा
पा जाते हैं ।

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
_,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...