Wednesday, November 18, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- भ्रष्टाचार

नाम---गिरधारी लाल चौहान
स्थान-नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला-- जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़
विधा--कविता/लेख
विषय--भ्रष्टाचार की राजधानी
शीर्षक-भ्रष्टाचार की राजधानी

भ्रष्टाचार की राजधानी,हम तुम और सब है ।
दे रहे  दिन रात बढ़ावा, हम ही उसके रब है ।

हम इसका सहारा लेकर,सोच रहे आगे जाना ।
भ्रष्टाचारी व्यक्ति का फिर,बन रहे हां निशाना ।
हमारे ही मन में, भ्रष्टाचार की बातें लबालब है ।

जब सोचोगे इस दृष्टि से, भ्रष्टाचार बंद हो जायेगा ।
सभी जगह कहते भ्रष्टाचार,वह रह नहीं पायेगा ।
स्वीकार रहे लोग लेना देना,हो रहा यह तब है ।

हर युग में भ्रष्टाचार था,झूठ कपट की बेड़ियां  ।
जन्म हुआ है विकास होगा, चलता रहेगा दुनियां ।
खुले आम अधिकार सा लूटते,ये बात अब है ।

भ्रष्टाचारी देश में लाखों, लगे आरोपों से जान रहा ।
आंखे बंद है क्या करोगे,सारी दुनियां पहचान रहा ।
उल्टी उनकी दुनियां, बेहतर और सबसे चकाचक है ।

समय रहते रोकना होगा, आगे बढ़कर टोकना होगा ।
गज की तरह अपने मद में, हमको जरुर रहना होगा ।
जहां होते रोग सुनलो,उसकी दवा भी  होती जग है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...