Saturday, November 7, 2020

ओड़िसा से मोनालिसा बेहरा की रचना- हालात

रचियता-मोनालिसा बेहरा
सुंदरगढ़, ओड़िसा
विधा -कविता
शीर्षक-हालात

कल तक जो रूबरू होते थे
आज कहाँ गुमनाम हो गए
जाने कब थमेगी  ये सिलसिला
मौतों की ,जो आज आम हो गए

अब इस रात की कोई सहर नही
अब शहर में लाशो के ढेर हो गए
चाँद रूठा है लगता है कायनात से
रोशनी भी मानो अब खफा हो गए

अब हर मंजर पे ख़ौफ़ का साया है
ना जाने अब किस पर मंडराया है
विलाप,वेदना,वियोग का अंत कहाँ है?
ये मौत से आंख मिचौली खेलती जहां है। 

महामारी की मार से बिखरा हर आशियाँ है
जल रहीं हैं दरों दीवार और बस्तियां
मातम का शोर ही फैला चारों ओर है
जैसे उजाड़- बियाबान में घिरा इंसान है।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...