रचनाकार-नलिनी बाजपेयी
संबलपुर, जिला-कांकेर, (छ .ग.)
विषय- दीपावली
दिनाँक :- 14.11.20
वार -शनिवार
~~~~~~~~~~~~~~~~~
*दीपावली*
#आओ मिलकर दीप जलाएं,
चारों ओर से अँधेरा दूर भगाएं,
कोना-कोना को स्वच्छ बनाएं,
रंगोली से घर द्वार सजाएं....।
चलो नाता जोड़े अँधेरों से,
रौशनी को हर जगह बिखेरे,
थके,हारे लोगों के मन में
आशा का भाव संचारे.......।
भेदभाव को दूर कर,
नव सृजन का भाव भरे,
श्रम,सेवा,का संकल्प लेकर
हताशा को दूर करे.....।
सर्व हित संकल्पों का
मन में संकल्प करो,
शस्य,श्यामला धरती में
ज्ञान की ज्योत भरो.......।
नलिनी बाजपेयी
संबलपुर,कांकेर,(छ.ग.)
No comments:
Post a Comment