Tuesday, November 3, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- खगोल विज्ञान

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बैरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
विधा-मुक्त ।
शीर्षक:-"खगोल विज्ञान " ।
=====÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷=======

   ●●|||•खगोल विज्ञान •|||●●
~~~~\~~\~~~~\~~~\~~~
खुला आसमां है,ये जहान---
जहाँ तारे व ग्रहों का,है परिभ्रमण,
खगोलविदों व ज्योतिषियों ने,
जाना है,ग्रहों का विशद ज्ञान,
कुछ होते स्वयं से रौशन ,
और कुछ होते ,औरों से रौशन ।

पृथ्वी से,ग्रहों की दूरी---
प्रकाश वर्ष,प्रकाश की गति,
ग्रहों का,अक्ष में भ्रमण,
सबका अध्ययन करते खगोल विज्ञानी।

आर्यभट्ट व ज्योतिषाचार्य ने---
पृथ्वी,सूर्य व अन्य नक्षत्रों की,
गणना,दिन व रात की जानकारी,
और दी है,सूर्यग्रहण ,चंंद्रग्रहण की,
अनमोल सटीक जानकारी--।

खगोल विज्ञान की देन है--
अन्तरिक्ष में प्रक्षेपित कर रहे हैं,
कई उपग्रह,जानने रोचक जानकारी,
चन्द्रमा व मंगल ग्रह पर,उतारा है,
मानव और खोजी यान--।

उड़ रहें हैं,पक्षियों की भांति--
विशाल यान व हेलीकाप्टर,
हवाई यात्रा की सैर ने,
दुनियाँ को,सिमटकर रख दिया है ।

सूर्य ऊर्जा की,असीम शक्ति--
चन्द्रमा है,शीतलता का दायक,
सूर्य प्रकाश है,जीवन प्रदाता,
चन्द्र प्रकाश है,निशिता का दाता--।

ग्रहों के परिभ्रमण से--
बदलते हैं,प्रकृति के मौसम,
कहीं पर वर्षा ऋतु,कहीं पर गर्मी,
और कहीं पर हिमनद है बहती--।
=====इति===========

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...