Tuesday, November 10, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारीलाल चौहान की रचना- हीरों का हार

नाम-गिरधारीलाल चौहान
स्थान-नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला-जांजगीर-चाम्पा/छत्तीसगढ़
विधा-कविता
शीर्षक-हीरों का हार

मेरे पास हीरों का हार,देने को नहीं उपहार ।
मैं दौलत मंद नहीं,  बदल लो अपना विचार ।

न सोने का कंगन दे पाऊंगा,
 न सोने की चूड़ी ला पाऊंगा ।
छोड़ो तुम अपनी जिद को,
नहीं होगा ये सपना साकार ।

न मोती की सपना तुम देखो,
न पन्ना की बातों को  छेड़ो ।
गरीबों के ये  होते न मित्र,
रोको अपने आंखों की धार ।

गरीबी में ये  कहां  मिलेगा ,
 सपनों का फूल न खिलेगा ।
इससे अच्छा है देखना छोड़ो ।
इनके बिना करो तुम श्रृंगार ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...