Tuesday, November 10, 2020

रायगढ़ से उर्मिला सिदार की रचना- चिलमीलिका

रचनाकार- उर्मिला सिदार
 ग्राम -बुलाँकी
 जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़ )
विधा -कविता 
विषय - "चिलमीलिका "
*************************
           *चिलमीलिका*

चिलमीलिका तुम कितनीअच्छी
हो,
झिलमिलाती रोशन करती हो
अंधकार को दूर कर सदैव,
झिलमिलाती जलती रहती हो ।

तेरी रोशन से प्रेरणा ले मनु ,
अज्ञान से ज्ञान की ओर जाता है।
तेरी प्रेरणा से प्रेरित होकर,
जिंदगी में ज्ञान का रोशन जगाता
है ।

अंधकार से समस्याएं जीवन में आती है,
अंधकार में जीना नहीं चाहते हैं।
झिलमिलाती तेरी जैसे रोशन हो,
सदैव ऐसा ही मनु अपेक्षा करता है ।

ज्ञान की रोशनी में जीकर मनु,
सदैव जीवन में सुख पाना चाहता है ।
चिलमीलिका से प्रेरणा ले इंसान,
झिलमिलाती बन रोशनी में जी पाता है।
*************************
 उर्मिला सिदार छत्तीसगढ़ रायगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...