Tuesday, November 24, 2020

सुन्दरगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- छोटा शहर

रचियता-मोनालिसा बेहरा
सुंदरगढ़ ,ओडिशा
विधा-कविता
विषय-छोटा शहर

महानगरीय हलचल से दूर
पर कोलाहल से भरपूर
छोटा सा ,सुंदर सा शहर मेरा
सुंदरगढ़ नाम से मशहूर

पर्वतों से घिरा तीनों ओर
एक ओर बहता ईब नदी का शोर
शहर के पास ही जंगल घनघोर
दूर तक फैला इसका छोर

सादगी औऱ शालीनता से
रचे-बसे यहां के लोग
प्रेम ,अपनापन और आत्मीयता
से बंधे रिश्तों की डोर

गांगपुर रियासत की राजधानी यह
कई राजवंशो की कहती कहानी यह
इतिहास और वर्तमान की संधि-स्थल
पर खड़ी सर्वोत्तम ,सुंदरता की नगरी यह

जीवन की जरूरतों को पूरी करती
सड़क,विद्यालय, बाजार,मॉल, सिनेमा,
अस्पतालों की सजी हुई यह मेरे सपनों
सा सुंदर ,ओड़िसा का गौरव सुंदरगढ़।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...