Saturday, November 7, 2020

रायपुर से श्रीमती रजनी शर्मा की रचना- वंशरावणा


रचनाकार  श्रीमती रजनी शर्मा
जिला       रायपुर छत्तीसगढ़
शीर्षक        वंशरावणा
विधा         मुक्त छंद

वंशरावणा
........................
प्रजापति के वंश का सर्वोत्तम
अभिरक्त।
अभी बहिष्कृत व्रात्य रक्ताभ
दैत्यरक्त।।
माता कैकसी सुमाली का दौहित्र
रावण।
कुंभकर्ण, सूर्पनखा संग भ्रातात्र
विभीषण।।
भ्राता  धनेश्वर कुबेर की संपत्ति
अपार।
लंकाधिश्वर बनने का करो तत्वरित
विचार।।
शक्तिशूल,परशु,मूसल गदा संग
परिध बाण।
दैत्य,दानव,असुर योद्धा संग
प्रहर्षित रावण।।
प्रहस्त,अकम्पन,विकट दण्ड संग
मातुल।
सुपार्श्व,विकट,सह्रादि मासकर्ण व
महाबल।।
पैतृक लंका द्वीप का स्वामी स्वयं
होगा।
सर्वजयी,यशस्वी ज्ञानी नरपति भी
होगा।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...