Saturday, November 7, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- जिन्दगी बदल जाए

नाम-गिरधारी लाल चौहान
स्थान-नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला-जांजगीर-चाम्पा/छत्तीसगढ़
विधा-कविता मुक्त
शीर्षक-जिन्दगी बदल जाए

सोचता हूं जिन्दगी,बदल जाए ।
जो आज है,वो न कल आए ।

थक चुका हूं मैं,दुख उठाते हुए ।
आंसू पग-पग पर, बहाते हुए  ।
हंसना अब चाहूं, रोना टल जाए ।

दिन रात है ठोकर, पाऊं आराम ।
सुबह बीत चुका, अब बचा है शाम ।
जन्म लेना ही मुझको ,न खल जाए ।

चाहूं रहना चैन से, निश्चिंत होकर ।
मेरा भी नाम हो, पाकर खोकर ।
न कोई अब मुझे,छल जाए ।

पहले सोच बदलो, मैंने सुना था ।
इसलिए यह राह, मैंने चुना था ।
पहले असफलता, फिर सफल आए ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...