Monday, November 16, 2020

राजनांदगांव से गजेन्द्र हरिहारनो "दीप" कृत आलेख- भाई दूज

रचनाकार  :- गजेन्द्र हरिहारनो दीप 
डोंगरगाँव जिला-राजनांदगाँव छत्तीसगढ़
विषय  :- भाई दूज 
विधा  :- गद्य
 ---------------------------
एक इंसान की ज़िन्दगी में उसके साथ कई रिश्ते जुड़े होते हैं । कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो कुछ अलग ही होते हैं । जिनके पास हमें हर रिश्ता मिल जाता है । ऐसा ही एक रिश्ता है भाई का । भाई जो एक माँ की तरह प्यार करता है , पिता की तरह सख्ती भी दिखाता है और दोस्त की तरह खुलकर जीना भी सिखाता है ।
    भाईयों के प्रति बहनों की श्रद्धा और विश्वास का पर्व है भाई दूज । इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है । इस दिन यम देव की विशेष पूजा का विधान है । मान्यता के अनुसार यम देव की उपासना से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है ।
    पौराणिक मान्यता के अनुसार यमुना ने इसी दिन अपने भाई यमराज की लंबी आयु के लिए व्रत किया था और उन्हें अन्नकूट का भोजन खिलाया था ।
     मिथिला नगरी में इस पर्व को आज भी यह द्वितीया के नाम से जाना जाता है । इस दिन चावलों को पीसकर एक लेप भाईयों के दोनों हाथों में लगाया जाता है । साथ ही कुछ स्थानों में भाई के हाथों में सिन्दूर लगाने की भी परंपरा देखी जाती है ।
हमारे प्यार से भले ही सारी दुनिया जले ।
सारी दुनिया की खुशियाँ भाई तुझे मिले ।
----------------------------------------
          
गजेन्द्र हरिहारनो "दीप"
डोंगरगाँव जिला-राजनांदगाँव ( छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...