डोंगरगाँव
जिला:-राजनांदगाँव ( छत्तीसगढ़)
------------------------------------
विषय :- दीवाली
विधा :- गीत
---------------------------------------
जगमग करती आई दीवाली
नव उमंग भर लाई दीवाली
जगमग ....…...
चहुँ दिशि है शोर पटाखों का
गलियाँ गूँजे बाजों से
दूर ठुमकती चली जा रही
नवयौवना मस्त चालों से
घर घर सजी है दीपमालाएँ
जैसे हो फूलों की डाली
जगमग .....…...
नव प्रकाश भर आया मन में
मुस्काये चेहरे जन जन के
अंधकार छँट जाये भगवन
खुशियाँ दमके जीवन में
दीवाली की जगमग रात में
दूर हो जाये मावस काली
जगमग करती .…..........
---------------------------------------
गजेन्द्र हरिहारनो"दीप"डोंगरगाँव जिला-राजनांदगाँव ( छत्तीसगढ़)
( सर्वथा मौलिक सृजन )
वाह वाह
ReplyDeleteवाह....👌👌....सुंदर रचना
ReplyDelete👌👌👌
ReplyDeleteअप्रतिम कविता,,,👏
ReplyDelete