Saturday, November 14, 2020

महासमुंद से विनोद कुमार "जोगी" की रचना- दीपावली

रचनाकार :- विनोद कुमार "जोगी"
जिला :- महासमुंद
विषय :- दीपावली
विधा :- दोहा छंद
शीर्षक :- जोगी के दोहे

#######################

इस दीवाली हे सखा, चलो करें कुछ खास।
माटी का दीपक जला, जग में करें उजास।।१।।

रंगोली के रंग से, चमक उठे संसार।
घर - घर जाकर हे सखा, करें नेह संचार।।२।।

चलो करें मिलकर सभी, द्वेश भाव का त्याग।
इस दीवाली हृदय में, बसे सखा अनुराग।।३।।

आओ मिल हम शपथ लें, रौशन हो हर द्वार।
इस दीवाली हे सखा, बाँटें जग में प्यार।।४।।

माँ कमला विनती सुनो, करो मातु उपकार।
दीवाली के पर्व में, दो धन का उपहार।।५।।

#######################

व्याख्या :- उपरोक्त पंक्तियों में रचनाकार ने दीवाली के पावन पर्व को खुशी से मनाने एवं सभी को प्यार बांटने का आव्हान किया है।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...