Saturday, November 7, 2020

कसडोल से चेतन सिंह की रचना- टीबी रोग से बचाव

रचनाकार -- चेतन सिंह
पता --------कसडोल, छत्तीसगढ़
विषय ----- मुक्त
विधा ------ दोहे /नारे ( slogen )
शीर्षक ---- टी . बी . रोग से बचाव
________________________________________
सुन  लो भाई ,  सुन  लो  बहना   मेरी बात !
जब ज्वर के साथ हो , खांसी की शुरुआत !

शाम के समय जब ,  शरीर गर्म  होने लगे !
भूख में हो कमी , वजन भी कम होने लगे !

खंखार  के  साथ  , जब   खून   भी  आए !
सीने    में   दर्द  ,   रह  -  रहकर    सताए !

न    करें    देरी ,   न  थोड़ा  भी वक्त गंवाए !
तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच कराएं !

स्वा. केन्द में आपके बलगम की होगी जांच !
तुरंत निदान से , न आएगी जीवन पर आंच !

जब दिखे ऐसे लक्षण ,   बिल्कुल न घबराना !
अपने स्वा . कार्यकर्ता /मितानिन को बताना !

ऐसे लक्षण दिखे तो , टी.बी. रोग हो सकता है !
जिसने की जांच में देरी , जीवन खो सकता है !

टी.बी. रोग का उपचार ,    आसान   है  मेरे भाई !
सरकारी अस्पताल में मिलती है डाट्स की दवाई !

इलाज  पूर्व  सुन  लो ,    मेरा   इतना  ये  निवेदन ! 
छोड़कर मद्यपान , डाट्स का करें नियमित सेवन !

टी.बी.  रोग  से  बचाव में ,   गंभीर  है सरकार !
घर  पहुंच  सेवा के साथ , नि: शुल्क है उपचार !

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...