Monday, November 2, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- संदेश

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बैरन बाजार,रायपुर ।
जिला--रायपुर ,छत्तीसगढ़ ।
विधा-कविता,मुक्त छंद ।
शीर्षक:-संदेश ।
=====**********==========

●●●|||•संदेश •|||●●●
           ***********
कृष्ण की माखनचोरी---
मात्र एक ठिठोली नहीं,
श्याम की बंशी धुन,
मात्र,गोपियों की जीवन राह नहीं ।

केशव का प्रदत्त ज्ञान---
अर्जुन की,सम्पूर्ण--
जीत का,वरदान नहीं ।

जमीन का,बँटवारा-विवाद---
मात्र,पाण्डवों की सच्ची,
राजगद्दी तो नहीं ।

गीता का,उपदेश--
मात्र,मूर्खों की,
नई दिशा भी नहीं ।

सोचा है,कभी तुमने---
जैसा शब्द-अर्थ दिखता है,
वैसा,हरगिज़ तो नहीं  ।

आओ मंथन-चिंतन करें---
मूक बने रहना भी,
कोई बुध्दिमानी तो नहीं ।
    ===÷÷÷÷====
व्याख्या--उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि महाभारत का युद्ध से सबक क्या मिलती है,चिंतन करने की जरूरत है ।
==========÷÷÷÷÷÷÷=====

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...