Thursday, October 1, 2020

संतोष प्रधान "कचंदा" की रचना- शांति

नाम-    संतोष प्रधान "कचंदा"
स्थान-  कचंदा
जिला-  जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विधा-  कविता
शीर्षक-  शांति बनी रहे

              शांति बनी रहे

अत्याचार भ्रष्टाचार,  चहुँ ओर है फैला ।
दिन दुनी ,रात चौगुनी, बढ़ रहा ये मैला ।
बढ़ रहा ये मैला , फैलाता अपनी जाल ।
आओ इसे नष्ट करें ,बनकर इसका काल ।
कह "प्रधान" कविराय, करें प्रबल प्रहार ।
न रहे अत्यचारी, न हो कभी अत्याचार।

भयमुक्त जीवन हो , सुखमय रहे सारा जहान ।
विश्वशांति की बहे बयार ,ऐसा जीवन दे भगवान।
ऐसा जीवन दे भगवान, अत्याचार न हो कभी ।
प्रेमभाव भाईचारे से , सम्पन्न हो जन सभी ।
कह "प्रधान" कविराय , सबका जीवन हो सुखमय ।
विश्वशांति बनी रहे , नष्ट हो सबका दुःखभय ।

न खड्ग की धार , न गोलियों की बौछार ।
बैर भाव खत्म हो , बने आपस में प्यार ।
बने आपस में प्यार , प्रेम ही हो जग में ।
तन तरंग हो , मन उमंग हो ,प्रेम ही बहे रग में ।
कह "प्रधान" कविराय , दूर करें मन के विकार ।
प्रेम ज्योत जलायें , दूर करें जग की अंधियार ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...