Thursday, October 8, 2020

मोनालिसा बेहरा कृत आलेख- समाचार पत्र

रचियता-मोनालिसा बेहरा
रायगढ़, छत्तीसगढ़
विधा- आलेख
विषय-समाचार पत्र

                       समाचार पत्र देश और दुनिया का आईना है
सुबह चाय की चुस्कियों के साथ अगर समाचार पत्र मिल जाये
तो दिन सार्थक लगने लगता है।समाचार पत्रों में प्रत्येक खबर के लिए अलग से कालम होता है जिसे सब अपनी इच्छा अनुसार पढ़ सकते हैं जैसे राजनीति ,खेल जगत,सामाजिक, अंतरराष्ट्रीय जगत,व्यापार,बॉलीवुड इत्यादि। समाचारों के बिना जीवन अधूरा लगता है यह हमें देश और दुनिया से जोड़ता है।
                                वर्तमान परिदृश्य में ई -समाचार पत्र का प्रचलन बढ़ रहा है आज की दौड़ती भागती दुनिया में किसी के पास समय नही की बैठ कर समाचार पढ़े सब अपने मोबाइल में ही अपनी पसंद की समाचार पढ़ लेते हैं।लेकिन इससे समाचार पत्रों की कीमत कम नही होती बड़े -बुजुर्ग आज भी बड़े चाव से समाचार पत्र लेकर पढ़ते हैं।ई-समाचार के कई फायदे भी हैं इसमे कागज का इस्तेमाल नही होता इसलिए पर्यावरण को कोई नुकसान नही होता,समय की बचत होती है हम कहीं भी कभी भी इसे पढ़ सकते हैं तथा इसमें खबर अपडेट होते रहते हैं इसलिए हम मिनटों में घटी घटनाओं को भी देख और सुन सकते हैं।समाचार पत्र हर पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक है तथा हम इससे हर तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...