Thursday, October 8, 2020

उर्मिला सिदार कृत आलेख- समाचार पत्र

रचनाकार -उर्मिला सिदार
 जिला -रायगढ़ छत्तीसगढ़
  विधा -आलेख
 विषय -"समाचार पत्र"
 
*************************
 समाचार पत्र संचार के साधनों का एक अंग है। इसके दो भाग हैं एक मौखिक और एक लिखित। समाचार पत्रों में घटनाओं का उल्लेख किया जाता है। इन घटनाओं को समाज के लोगों तक पहुंचाया जाता है।  लोग समाचार के माध्यम से अच्छे और बुरे दोनों तरह के घटनाओं से अवगत होते हैं। घटनाओं की समीक्षा कर बुरे घटनाओं से अवगत होकर उन घटनाओं से निजात पाने के लिए या उन घटनाओं से दूर होने के लिए विकल्प ढूंढता है और जो घटनाएं उनके विकास में सहायक और प्रेरणादाई होता है, उसे अपने जिंदगी में सकार करने का प्रयास करता है अर्थात अपनाने का प्रयास करता है। कोई भी मनुष्य अच्छी घटनाओं से प्रेरणा लेकर सफलता प्राप्त करने के लिए चाहना+ करना= होना। विधि अपनाने से जरूर सफलता मिलती है। समाचार के माध्यम से संसार में हो रही विभिन्न  शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारियां मौखिक या लिखित रूप में समाचार के माध्यम से लोगों को अवगत कराया जाता है। मनुष्य का हर कार्य व्यवहार सुख के अर्थ में ही किया जाता है और इस कार्य व्यवहार को समाज तक लोगों को प्रेरित करने या सुखद घटनाओं से अवगत कराने के लिए समाचार के माध्यम से पहुंचाया जाता है ,जो घटनाएं दुखद होती है ,उससे आगे ऐसी घटनाओं से सचेत रहने का प्रेरणा मिलती है और अच्छी घटनाओं से विकास की ओर बढ़ने का प्रेरणा मिलती है।
                  वैसे समाचार का विश्लेषण करने से इसका गहरा अर्थ निकलता है। सम+ आचार= समाचार अर्थात समझदारी के साथ आचरण से किया गया कार्य को लोगों तक समाचार के माध्यम से पहुंचाने के लिए कार्य होता है उसे समाचार कहा जाता है जिसको लिखित एवं मौखिक माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाता है। समझदारी का अर्थ है कोई भी वस्तु का रूप ,गुण, स्वभाव ,धर्म एवं न्याय  धर्म,सत्य को जानना है समझदारी का कार्य है। कोई भी कार्य समझकर करने से सही होता है। बिना समझकर करने से गलतियां होती है। इन्हीं सही और गलत की जानकारी समाचार के माध्यम से लोगों को पहुंचाया जाता है। गलत की समीक्षा और सही का मूल्यांकन लोगों में किया जाता है और प्रेरित होकर अपने विकास और कार्य को सही कर सफल बनाने के लिए प्रयास करता है। इसी अर्थ में समाचार पत्रों का उपयोग किया जाता है। समाचार पत्रों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचाने का कार्य होता है आज वर्तमान युग में टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसका विशेष महत्व है। समाचार मनुष्य के विकास में सहयोगी एवं दुर्गुणों से किस तरह से बचा जाए ,इसकी  सूचना देने में समाचार पत्र का अहम भूमिका होती है।
 आचरण का अर्थ होता है मूल्य, चरित्र ,नैतिकता की संयुक्त अभिव्यक्ति को आचरण कहा जाता है।  इन आचरणों से घटित घटनाओं को लोगों  तक समाचार के माध्यम से पहुंचाया जाता है। जिसका परिणाम सुखद के अर्थ में होता है हर पल हर मनुष्य सुख की कामना लेकर ही व्यवहार कार्य करता है इसी व्यवहार कार्य को लोगों तक पहुंचाने का समाचार के माध्यम से किया जाता है अतः वर्तमान जिंदगी में समाचार पत्र लोगों के दैनिक जीवन के लिए विशेष महत्व है।

 उर्मिला सिदार रायगढ़ छत्तीसगढ़
        
*************************

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...