Tuesday, October 6, 2020

गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न" की रचना- मोह

रचनाकार-गुलशन खम्हारी"प्रद्युम्न"
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
विधा-तद्गुण अलंकार
विषय- मोह
शीर्षक- "मोह का बंधन"
**************************
व्यथित भाव चित्कार से,
शोषित भाव की गुहार से ।
उद्वीग्नता पुकारती....

मैनाक गिरी अब तुच्छ शिखर,
मगन मन मैनाक सर्वोच्च प्रखर ।।
गगन आज निहारती....

रिश्तो का समंदर असीम अथाह,
हर्षित भाव में ही छुपा कराह ।
वेदना ही गुहारती.....

लोभ-मोह और काम-क्रोध,
कवच भीरुता का सदा अबोध ।।
शौर्य वीर्य धिक्कारती....

झूठे जगत का युद्ध अजीब,
हार मौत के होत करीब ।
सत्य नित्य निवारती .......

अज्ञान जीव की मृत्यु दुर्दशा,
मोह गिद्ध सी मंडराती हमेशा ।।
सुज्ञान शरीर सॅंवारती......
उद्वीग्नता पुकारती..........
सत्य नित्य निवारती .......
**************************
स्वरचित मौलिक रचना-
गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न"
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

2 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...