पता --------- कसडोल , छत्तीसगढ़
विषय ------ जीवन का महत्व
शीर्षक ----- जीवन है अनमोल
-----------------------------------------------------------------
जीवन है अनमोल रे बन्दे !
मीठी वाणी बोल रे बन्दे !
अपना - पराया न कोई यहां ,
एक तुला में सबको तोल रे बन्दे !
चार दिन की ये जिंदगानी !
सुख - दुख है आनी - जानी !
अपनी पीड़ा पर मत रो ,
सारे जग की यही कहानी !
आंख मूंदकर क्यों देखें ,
नयन पट खोल रे बन्दे !
जीवन है अनमोल .................
कभी माटी , कभी धूल है जिंदगी !
कभी गुलाब , कभी शूल है जिंदगी !
कभी सागर की बलखाती लहर ,
कभी शांत , निश्छल कूल हैं जिंदगी!
हर घड़ी को जी ले मस्ती में ,
समय का है मोल रे बन्दे !
जीवन है अनमोल......................
जीवन की यही परिभाषा !
पल में आशा , पल में निराशा !
कठपुतली है जग सारा ,
ये जीवन है इक तमाशा !
अपनी वाणी में रख काबू ,
जिव्हा में रस घोल रे बन्दे !
जीवन है अनमोल ....................
______________________________________
टीप -- 1. शूल = कांटा
2. कूल = किनारा
No comments:
Post a Comment