Monday, October 12, 2020

बलौदाबाजार से डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर" की रचना- माँ

रचनाकार - डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर"
पिपरभावना, जिला बलौदाबाजार (छ.ग.)
शीर्षक - माँ मेरी जान
विधा - मुक्तक
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
मुक्तक - माँ मेरी जान
★★★★★★★★★★
 मैं अपनी माँ की चरणों में ,
सदा आशीष पाता हूँ।
हृदय के पास जब रहती ,
गीत मैं गुनगुनाता हूँ ।
कहीं तो दूर चला जाऊँ मेरी माँ,
खूब घबराती है ।
शुभ संस्कार जिनसे पा,
मैं तो उन्हीं का दुलारा हूँ।

माँ तू स्वर की देवी ,
तू ही भगवान मेरी हो ।
कृपा करती सदा मुझ पर,
ऐसी माँ प्राण मेरी हो ।
दुख दर्द सभी गम को,
कभी आने नहीं दिया ।
लाडला हूँ जिसका मैं ,
वहीं मैं कोहिनूर प्यारा हूँ।
★★★★★★★★★★
स्वरचित©®
डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर"
छत्तीसगढ़(भारत)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...