जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-समाचार पत्र
विधा-आलेख
समाचार पत्र के बिना जीवन की कल्पना अधूरी -सी लगती है|सबसे महत्वपूर्ण चीज है यह,जिसे पढ़ते ही न केवल आंचलिक वरन् देश -विदेश के
खबरों की जानकारी पल भर में मिल जाती है|देश,समाज,दुनिया की जानकारी|इसमें मुद्रित विविध विषयों की विविधता मन को ताजगी देती है|
साहित्य,सामाजिक व सांस्कृतिक मुद्दे,अंतर्राष्ट्रीय घटना चक्र,खेल जगत,बच्चे,शिक्षा,चिकित्सा,मशहर हस्तियां,मेले ,त्यौहार,कृषि,तकनीकि,रोजगार आदि की जानकारी को कुछ पृष्ठों में समेटे समाचार पत्र आज सबसे आवश्यक सूचना तंत्र सिद्ध हो रहे हैं|आवश्यकता इस बात की है कि इसे और अधिक विश्वसनीय बनाया जाये|झूठे व नकारात्मक समाचारों का समावेश न हो|पाठक को बांधे रखने की क्षमता हो|
मैं बचपन से नवभारत समाचार पत्र पढ़ती हूँ,इसका संपादन व शैली,विषय वस्तु मुझे बहुत अच्छा लगता है|
मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग
No comments:
Post a Comment