पता -------- कसडोल , छत्तीसगढ़
शीर्षक----- आरक्षण मुक्त हिन्दुस्तान
-----------------------------------------------------------------
मेरे खुदा तू इतना , अहसान कर दे !
हर आदमी को , इंसान कर दे !
पत्थर सा दिल रखता है जो यहां ,
छूकर काया उसका पाषाण कर दे !
नफ़रत के बीज बोते हैं लोग जहां ,
उस जमीं को बंजर , वीरान कर दे !
ऊंच-नीच, जाति पाति का भेद न हो कहीं,
सबकी सोच , सबका ह्रदय समान कर दे !
जुदा क्यों है धर्मग्रंथ सबका ,
एक नाम बाइबिल , गीता , कुरान कर दे !
मजहब के नाम पर जंग न हो कभी ,
सबका ईश्वर एक , एक भगवान कर दे !
न हो विवश कोई आत्महत्या को ,
इतना संपन्न मेरे देश का किसान कर दे !
योग्यता पर भारी न हो जाति कभी ,
आरक्षण मुक्त , मेरा हिंदुस्तान कर दे !
No comments:
Post a Comment