जिला - बलौदाबाजार ( छ. ग. )
विषय - जीवन का महत्व
विधा - छंद मुक्त कविता
अलंकार - परिसंख्या अलंकार
शीर्षक - जीवन
*************************
// जीवन //
जीवन एक वरदान है ।
अवसर बड़ा महान है ।।
ईश्वर की यह अनुपम देन ।
जीवन छुक-छुक चलती ट्रेन ।।
सबसे कीमती सबसे प्यारा ।
चंदा - सूरज नैन - सितारा ।।
सभी चाहते जीवन - ज्योति ।
जो कि दुर्लभ हीरे - मोती ।।
जीवन एक मधुर संगीत है ।
लय सुर ताल रागमय गीत है ।।
जीवन एक अनोखा उत्सव ।
संघर्षों का भी है विप्लव ।।
होली दीवाली रक्षाबन्धन ।
जीवन है एक पर्व प्रबंधन ।।
जीवन का है महत्व भारी ।
हरी-भरी यह दुनिया सारी ।।
जीवन है कर्मों का लेखा ।
सुख-दुःख की यह मिश्रित रेखा ।।
जीवन है तो सब कुछ है ।
जीवन नहीं तो सब चुप है ।।
ईश्वर को पाने का साधन ।
धर्म और कर्तव्य है जीवन ।।
जीवन प्रेम और त्याग है ।
खुशियों का सुंदर बाग है ।।
---#---#---#---
नोट - परिसंख्या अलंकार के प्रयोग करने का प्रयास किया गया है ।
*************************
No comments:
Post a Comment