Wednesday, October 7, 2020

गिरधारी लाल चौहान की रचना- जीवन

नाम-गिरधारी लाल चौहान
स्थान-नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला- जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विधा -कविता (परिसंख्या अलंकार पर आधारित)
विषय-जीवन का महत्व
शीर्षक-जीवन का महत्व और मानव

युगों-युगों से कहते आ रहे ।
वेदों ने भी कह डाला ।
रामायण, महाभारत में  लिखा।
जीवन का महत्व मानव मन पड़ा ताला ।

दृष्टांत दिये, उदाहरण दिए ।
कह -कह कर समझाए  ।
साथ रखकर चले सामने दिखाए ।
पड़े अंधकार में नहीं दिखा उजाला ।

कल्पना किए साकार भी ।
हानि -लाभ से जोड़े  ।
लालच दिए जो चाहो बताओ ।
गर जीवन का न उतरा माला ।

कबीरा ने कहा सूर भी बोले ।
साधु ,सन्त ,ऋषि ,मुनि अनगिनत ।
जन्म, पुर्नजन्म ,बहु जन्म से जोड़े ।
उज्जवल न कर सके जीवन काला ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...