Friday, October 23, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- शीतलता

रचनाकार--एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक:-"शीतलता " ।
विधा:- मुक्त ।
=====*************=======

●●●||•शीतलता •||●●●
             °°°°°°°°°°°°
जहां पर शीतलता,है होती---
वह जगह, मनोहारी है बनती ,
सुखद पलों की होतीअनुभूति ,
और वातावरण में,खुशियाँ होती ।

वाणी में,अक्सर हो मधुरता--
और रहे शीतलता की सुन्दर तान,
अपने और परायों को भी--
ला देती है, नजदीकियाँ--।

मौसम की,नजाकत को देखो--
वर्षा ऋतु के,तुरंत बाद--
आ जाती है,गुलाबी शीत ऋतु,
चहुँओर शीतलता  भरी --
बयार ,कैसी है,छा जाती--।

शीतलता-भरा वातावरण--
लाता,स्वस्थता-सम्पन्नता का मौसम,
मानसजनों में,फलदायक है होता ,
तंदुरुस्ती के लिए,मौसमी फलों को है  लाता  ।

शीत ऋतु की शीतलता---
अक्सर,ठण्डे इलाकों में,अपना ,
बर्फीला कहर है,बरफाता--
शाल-दुशाला व स्वेटरों की,फिर--
लोगों में,माँग है,बढ़ जाती --।

शशीधर ,रजनी की होती बेला ---
चाँदनी की,अनुपम छटा को बिखेरा,
काल-रात में,जुगनुओं का,हो डेरा ,
शीतलता होती जहाँ,हो इनका बसेरा।

शीतल पेय,मन को,तृप्ति है देता--
और शीतलता,तन-मन को है देता,
और मन,प्रफुल्लित हो उठता,व--
शरीर में,स्फूर्ति-ताजगी को लाता--।

लोग,अतिशीतलता की चाहत में---
ए-सी ,कुलर की,हवा हैं लेते--
ग्लोबल वार्मिंग के,प्रभाव ने--
शीतलता के बदले,उष्णता है लाई ।
÷÷÷÷÷÷÷÷••••••••••••÷÷÷÷÷÷÷व्याख्या:-उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि मानव जाति के लिए "शीतलता "का महत्व बढ़ गया है ।कामयाब जीवन शैली के लिए  उपयोगी सिद्ध हुआ है ।

=======मौलिक-प्रस्तुति ======

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...