Friday, October 23, 2020

रायगढ़ से उर्मिला सिदार की रचना- शीतलता

रचनाकार -उर्मिला सिदार
 ग्राम -बुलाँकी 
जिला -रायगढ़( छत्तीसगढ़)
विधा -कविता( मुक्तक)
 विषय-  "शीतलता"
*************************
              *शीतलता*
शीतल पवन अति सुखदायी,
उष्ण ठड्ढक से क्षणिक सुख पायी।

 वाष्प भरी मेघ शीतलता पाई,
 ठंड हो संघनित वर्षा बरसाई।

शीतल मंद पवन बहे प्रातः पुरवाई,
कानन वन किसलय मधुर मुस्काई।

शीतल  वातावरण अति 
सुखदाई,
उष्ण वातावरण से मन व्यकु
लाई।

मन क्रोध आवेशित, आवेश गति,
शांत कर देती शीतल स्वभाव
गति।

शीतल मधुर वाणी कर्ण प्रिय
लगती,
करकस कटु वाणी मन तिरोहित करती।

शीतल वातावरण अरु  शीतल वाणी गुणकारी,
जो गुण अपनाए वह सज्जन
 उपकारी।
*************************
 उर्मिला सिदार रायगढ़ छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...