Monday, October 12, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना- पक्षी

रचयिता-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-पक्षी
विधा-कविता (मुक्त छंद)

पक्षी तुम्हारा उन्मुक्त गगन 
में उड़ान,
रंग-बिरंगे पंख,पैनी निगाह,
नुकीले चोंच,
बयां कर जाती तुम्हारा हौसला और विश्वास ।

अपने बच्चों के लिए ममत्व भरा
घोसला,
चहचहाहट चीं -ची कर आंगन में
मधुर गान,
घंटों आईने में अपने आपको निहारना।

खुशियों से भर जाता है उदास होता मन,
मानव कभी तुम्हारा पंख कुतरता
खुश होता,
कभी मारकर खा जाता शिकारी
बनकर।

अब तो पहाड़ी मैना भी कैद हो गई पिंजरे में,
अपनी बोली भुल गुडमार्निंग कह
विवश है,
काश कि तुम उड़ान भर पाते बेखौफ।।

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
_____,_______,_______,_______

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...