निवासी-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक-"छात्रा बिदाई समारोह "
विधा-मुक्त ।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷======÷÷÷÷÷÷÷
"""छात्रा बिदाई समारोह """"
^^^^^^^••••••^^^^^^
ऐ मेरी बगिया के महकते फूल,
जब तुम बिछुड़कर ----
हमसे दूर हो जाओगे और---
अपनी कामयाबियों व खुशबू से--
इस जहाँ को महकाओगे ----।
वर्तमान की चुनौतियों से---
भविष्य को,बेहतर बनओगे ,
किसी पल,तुम्हें हमारी बातें,
जब भी,याद आयेगी ,
हमारे चिराग की प्रज्वलित लौ---
और भी,तेजी से,जलती जायेगी ।
आज ,इस अवसर पर---
हमारा ये,अशेष आशिष---
आप सभी को,ह्रदयमन से,अर्पित है,
जो,सदा ,आपके उज्ज्वल पथ ---
को आलोकित कर---
नई राह की ओर,ले जायेगी ।
--इन्हीं समस्त शुभकामनायें--
दे रहा "अरमान "आज आपको---
^^^^^^°°°°°°°°°°°°°^^^^^^^^^^^^
व्याख्या:-उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि संस्था की अन्तिम वर्ष की छात्राओं की बिदाई पर शुभ आशीर्वाद की बात है ।
====स्वरचित-प्रस्तुति =======
~~~~~~°°°°°°°°°°°°~~~~~~
No comments:
Post a Comment